Loan Calculators – अपनी EMI और Loan Eligibility केसे चेक करे?
Seva Orbit पर उपलब्ध लोन कैलकुलेटर की मदद से आप आसानी से अपने अलग-अलग तरह के लोन की मासिक (Monthly ) किस्त (EMI) और आप को कितना लोन मिल सकता है, ये जान सकते हों चाहे आप घर खरीदने की सोच रहे हों,या फिर नई कार या बाइक लेना चाहते हों, या फिर अपनी पढ़ाई के लिए लोन चाहिए, या अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए धन की जरूरत हो — ठीक से जानकारी रखना बहुत जरूरी है|
हमारा ऑनलाइन कैलकुलेटर बहुत आसान हैं। बस अपनी जरूरत के हिसाब से लोन की राशि (अमाउन्ट), ब्याज दर और कितने साल के लिए लोन चाहिए, बस ये डालों बाकी सब कैलकुलेटर खुद ही कर देगा। आप अपनी EMI का अनुमान तुरंत देख सकते हैं।
## Seva Orbit पर उपलब्ध लोन कैलकुलेटर
– **व्यक्तिगत लोन कैलकुलेटर:** अपनी खरीदारी, शादी, या कोई और व्यक्तिगत जरूरत के लिए लोन की EMI का अनुमान लगाएँ।
– **घर का लोन कैलकुलेटर:** अपना घर खरीदने या बनवाने के लिए कितनी मासिक किस्त आएगी, यह जानने के लिए उपयोग करें।
– **कार का लोन कैलकुलेटर:** कार की कीमत, आपके द्वारा दी गई डाउन पेमेंट और लोन की अवधि के आधार पर EMI निकालें।
– **बाइक का लोन कैलकुलेटर:** बाइक खरीदने के लिए कितनी किस्त आएगी, इसका हिसाब लगाएँ।
– **शिक्षा का लोन कैलकुलेटर:** पढ़ाई के खर्च पर लोन लेने पर कितनी EMI आएगी, यह समझें।
– **बिज़नेस का लोन कैलकुलेटर:** अपने व्यवसाय के लिए कितना लोन मिल सकता है और उसकी EMI कितनी होगी — यह जानने के लिए इस्तेमाल करें।
– **सोने का लोन कैलकुलेटर:** अपने सोने के वजन, शुद्धता और आज की सोने की दर के आधार पर लोन की अनुमानित राशि देखें।
अपनी जरूरत के अनुसार नीचे दिए गए कैलकुलेटर में से किसी एक को चुनें।
Loan Calculators
Choose a calculator to calculate your estimated loan EMI and eligibility.
Personal Loan Calculator
Calculate EMI and eligibility →Home Loan Calculator
Calculate EMI and eligibility →Car Loan Calculator
Calculate EMI and eligibility →Bike Loan Calculator
Calculate EMI and eligibility →Education Loan Calculator
Calculate EMI and eligibility →Business Loan Calculator
Calculate EMI and eligibility →Gold Loan Calculator
Calculate loan amount and EMI →Loan EMI की गणना कैसे करें?
EMI का पूरा नाम Equated Monthly Instalment है। यह वह अनुमानित मासिक भुगतान है जो आप लोन चुकाने के लिए करते हैं। EMI मुख्य रूप से तीन बातों पर निर्भर करती है:
Loan Amount: आप कितना लोन लेते हैं।
Interest Rate: लोन पर कितनी वार्षिक ब्याज दर लागू होती है।
Loan Tenure: लोन कितने महीनों या वर्षों में चुकाना है।
आमतौर पर समान मासिक किस्त वाले लोन में ब्याज दर या लोन की राशि बढ़ने पर EMI बढ़ सकती है। वहीं, अवधि बढ़ाने से मासिक EMI कम हो सकती है, लेकिन कुल ब्याज अधिक हो सकता है।
लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
अपनी मासिक आय और जरूरी खर्चों को ध्यान में रखकर EMI चुनें।
मौजूदा लोन और उनकी किस्तों को भी अपने बजट में शामिल करें।
ब्याज दर के साथ प्रोसेसिंग फीस, अन्य शुल्क और कुल भुगतान भी जाँचें।
लोन की पात्रता, ब्याज दर और शर्तें हर बैंक या वित्तीय संस्था में अलग हो सकती हैं।
आवेदन करने से पहले संबंधित बैंक या ऋणदाता की आधिकारिक शर्तें पढ़ें।
क्या Calculator से लोन मंजूर हो जाएगा?
नहीं। Seva Orbit के कैलकुलेटर केवल अनुमानित EMI, पात्रता या संभावित लोन राशि समझने में मदद करते हैं। ये किसी बैंक या वित्तीय संस्था की ओर से लोन मंजूरी की गारंटी नहीं देते। वास्तविक पात्रता आपकी आय, क्रेडिट हिस्ट्री, मौजूदा देनदारियों, दस्तावेजों, संपत्ति के मूल्य और ऋणदाता की नीतियों पर निर्भर करती है।
महत्वपूर्ण सूचना: कैलकुलेटर से प्राप्त परिणाम अनुमानित हैं। सोने की दर, ब्याज दर, पात्रता और अन्य गणनाओं के लिए वास्तविक ऋणदाता की शर्तें लागू होंगी। कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था से जानकारी की पुष्टि करें।